गूगल यूजर्स की सहमति के बाद ही आवाज को स्टोर करेगा रिकॉर्डर

नई दिल्ली । गूगल यूजर्स के लिए एक नई जानकारी आ रही है। अब गूगल यूजर की सहमति मिलने के बाद ही उसकी आवाज रिकॉर्डिंग्स करेगा। गूगल असिस्टेंट को आप जो भी वॉइस कमांड अब तक बोलकर देते रहे हैं, सारी रिकॉर्डिंग्स कंपनी एक जगह स्टोर कर लेती है। कई यूजर्स को इस बात की जानकारी नहीं है कि उनकी ओर से बोला गया ऑडियो गूगल सिस्टम में रिकॉर्ड करता है। हालांकि, गूगल ने अपनी डिफॉल्ट सेटिंग में बदलाव किया है और हर यूजर से पूछा जाएगा कि वह अपनी आवाज की रिकॉर्डिंग्स गूगल के सिस्टम में स्टोर करना चाहता है या नहीं। लेटेस्ट रिपोर्ट एक्सडीए डिवेलपर्स की ओर से सामने आई है और कहा गया है कि गूगल एक प्रोग्राम पर काम कर रहा है, जो ऑडियो स्निपेट्स की रेटिंग के लिए इंसानों का इस्तेमाल करेगा। यानी कि कर्मचारी खुद ऑडियो रिकॉर्डिंग्स को रेटिंग देंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि जो यूजर्स अब गूगल के पास रिकॉर्डिंग्स स्टोर करना चाहते हैं, उन्हें इस प्रोग्राम का हिस्सा बनना पड़ेगा और इसमें इनरोल करना होगा।
यूजर्स को वॉइंस एंड ऑडियो ऐक्टिविटी (वीएए सेटिंग्स) इनेबल करनी होंगी, जिसके बाद उनके ऑडियो गूगल के पास सेव होंगे। दरअसल, पिछले साल सामने आया था कि गूगल और बाकी टेक कंपनियां यूजर्स के ऑडियो रिकॉर्ड, स्टोर और रिव्यू करती हैं। इसपर हुए विवाद के बाद से कंपनियां यूजर्स की ऑडियो रिकॉर्डिंग्स स्टोर करने के मामले में ज्यादा ट्रांसपैरेंट हुई हैं और खुद यूजर सेटिंग्स में बदलाव कर इसे बदल सकता है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल अपने गूगल असिस्टेंट, स्मार्ट स्पीकर्स और बाकी ऐप्लिकेशंस से इंटरैक्ट करने वाले यूजर्स को ईमेल भेज रहा है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि रिकॉर्डिंग्स का एनालिसिस कर असिस्टेंट की ओर से मिलने वाले रिस्पॉन्स को बेहतर बनाया जाएगा। गूगल बिना यूजर्स की पहचान शेयर किए इन रिकॉर्डिंग्स को रिव्यू करता है और अब यूजर्स की सहमति मिलने के बाद ही रिकॉर्डिंग्स स्टोर करेगा।

 

हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution

राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें ।] शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

Don`t copy text!