अलीगंज (एटा) नगर के अन्दर विभिन्न स्थानों पर 74 वें स्वतंत्रता दिवस को कोविड-19 की गाइड लाईन का अक्षरशः पालन करते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ! इसी श्रृखंला में नगर पालिका परिषद के प्रागंण में प्रात: 8बजे पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू ने ध्वजारोहण कर देश की आन बान शान तिरंगे को पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सलामी देकर राष्ट्र गीत जन मन गण एवं वंदे मातरम का उच्चारण कराया !तत्पश्चात पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू द्वारा नगर का दिल कहे जाने वाले गांधी मूर्ति चौराहे पर भी सौ फुट की ऊँचाई पर राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया! इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए उन्होने कहा कि भारत को आजाद कराने में बापू सहित शहीद भगत सिंह, खुदीराम बोस, बिसमिल्ला खां, चन्द्रशेखर आजाद व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सहित सैकंडो वीर योद्दाओं ने अपनी कुर्बानियां दी है जिन्हें जब तक यह भारत देश अस्तित्व मे रहेगा, उन्हें हमेशा हमेशा याद किया जाएगा ! ध्वजारोहण के दौरान पालिका के सभासदगंणो में प्रियंक गुप्ता, नरेन्द्र गुप्ता उर्फ लालजी, सुभाष वर्मा, कैलाश नरायण सक्सेना, पप्पू मेव, जोगेन्द्र सिहं, अनिल गुप्ता, गौरव गुप्ता, सुनील गुप्ता सहित अनेकों सफाई कर्मचारीगण मौजूद रहे !
Related Posts

