पोस्ता छिलका व गांजे के साथ चार गिरफ्तार थाना प्रभारी को मुखबिर के द्वारा मिली थी सूचना
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .
बाराबंकी। बाराबंकी की कोठी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से दो आरोपी 20 किलो ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार हुए है तो वही दो आरोपियों को 4 किलो पोस्ता छिलका के साथ गिरफ्तार किया गया है फिलहाल पकड़े गए आरोपियों को कोठी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। 20 किलो गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी विमल कुमार उर्फ पंकज पुत्र रामफेर वर्मा निवासी पासापुर थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी तथा विजय शंकर पुत्र रामचन्द्र वर्मा निवासी अमलेहरा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी के रहने वाले है जिन्हें कोठी थाना के हल्का नम्बर चार के ग्राम अचकामऊ से गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से एक मोटर साइकिल भी बरामद हुई है। दूसरी घटना आपको बता दें कि दो आरोपियों को 4 किलो पोस्ता छिलका के साथ ग्राम गंगागंज रोड इब्राहिमाबाद तिराहा से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी मोनू यादव पुत्र दीनानाथ व ओमशंकर यादव पुत्र ननकऊ निवासीगण मलौली थाना सतरिख जनपद बाराबंकी के रहने वाले है, इन सभी आरोपियों को कोठी थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शैलेश कुमार यादव ने हमारे संवाददाता श्रवण चैहान से बातचीत करते हुए बताया कि 4 आरोपियों को गांजा व पोस्ता छिलका के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनके ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है।
हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution
राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें । खबर भेजने के लिए smnews24up@gmail.com

