कोरोना से जंग अभी जारी, हर स्तर पर हो रहे प्रयास- जिलाधिकारी डा0 आदर्श सिंह कोरोना काल में जरूरतमंदों को दी जा रही मदद, प्रोटोकाल का अनुपालन कर कोरोना से बचें लोग
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .
बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .कोविड-19 महामारी से बचाव के दृष्टिगत शासन के निर्देशों के क्रम में लगातार सैम्पल टेस्ट कराने के साथ ही कोरोना पाॅजिटिव आने वाले मरीजों को हर सम्भव स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही जनसामान्य को कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जिला अस्पताल, सभी सीएचसी व पीएचसी सहित सभी सरकारी दफ्तरों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना कराने के साथ ही समय-समय पर कोविड जागरूकता बुलेटिन व हेल्प लाइन नम्बरों के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मरीजों की देखभाल व कान्टैक्ट ट्रैसिंग के लिए कलेक्ट्रेट में कोविड कमाण्ड सेन्टर की स्थापना कर लगातार मरीजों से फीडबैक लेने के साथ ही पाॅजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आने वाले लोगों की कान्टैक्ट ट्रैसिंग कराई जा रही है।
जिलाधिकारी डा0 आदर्श सिंह ने बताया है कि कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत जिले में दिनांक 21 अगस्त को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार तीनों टेस्टिंग माध्यमों से कुल 68844 टेस्टिंग की जा चुकी है। जिसमें आरटी पीसीआर लैब से 41621 एंटीजन से 26475 एवं ट्रूनेट से 748 टेस्टिंग की जा चुकी है। जिले मे 2667 कोरोना पाॅजिटिव व 38413 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पाॅजिटिव पाए गए मरीजों मंे से 1733 मरीज कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ्य हो चुके हैं।
कोविड-19 से संक्रमित लोगों को भर्ती करने के दृष्टिगत जिले में 06 अस्पतालों को कोविड-एल1 हाॅस्पिटल बनाया गया जिसमें सीएचसी सतरिख की क्षमता 30 बेड,सीएचसी बड़ागाव की क्षमता 30 बेड, हिन्द इंस्टीट्यूट आफ़ मेडिकल साइंसेज सफेदाबाद की क्षमता 300 बेड, चंद्रा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सफेदाबाद की क्षमता 130 बेड,शेरवुड हॉस्पिटल गदिया की क्षमता 125 बेड तथा 100 बेड हॉस्पिटल सिरौलीगौसपुर की क्षमता 200 बेड को शामिल किया गया है। हिन्द इंस्टीट्यूट आफ़ मेडिकल साइंसेज सफेदाबाद को कोविड-एल2 अस्पताल बनाया गया है। इसके साथ ही मेयो इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज सफेदाबाद को कोविड-एल3 अस्पताल बनाया गया है। जिससे कोविड पाॅजिटिव आने पर मरीजों को भर्ती कराया जा सके।
जिलाधिकारी तथा शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किए गए हैं और दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
कोविड-19 महामारी से बचाव, सुरक्षा तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु जनपद के माननीय सांसद उपेंद्र सिंह रावत तथा जनपद के माननीय विधायकगण द्वारा समय-समय पर आयोजित कार्यक्रमों में विशेष जागरूकता व सतर्कता की जानकारी दी गई।
कोविड महामारी के दृष्टिगत जनपद में प्रवासी श्रमिकों का विशेष ध्यान दिया गया। कोरोना काल में उन्हें उनके घर तक पहुंचाने के साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराने के लिए मनरेगा आदि योजनाओं से कार्य दिलाकर उनके लिए रोजगार सृजन का कार्य किया गया। जनपद के स्वंय सेवी संगठनों द्वारा भी इस कोरोना संकट व आपदा काल में लोगों को खादय सामग्री के साथ ही मास्क व सैनीटाइजर वितरण का भी कार्य किया गया।
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

