भेलसर(अयोध्या)लगातार हो रही बारिश से जहाँ एक ओर तालाब लबालब हो गए है।वहीँ दूसरी ओर अब बारिश का पानी लोगों के घरों के रास्ते तक भर कर अब घरों में घुसने वाला है।
रुदौली नगर के मोहल्ला सोफियांना पूर्वी में लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है।लोगों ने बताया कि पालिका प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।तालाब का पानी जो मोहल्ले में भरा है वह काला हो गया है और उसमें भयंकर बदबू आ रही है।सूचना पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारीक़ रूदौलवी ने मौके पर पहुंच कर लोगों दुःख दर्द सुना।श्री तारिक़ ने कहा कि कोरोना महामारी में जहाँ पूरा देश परेशान है और लाखो जाने खतरे में हैं वही इस गंदे पानी में घुस कर मोहल्ले वासी अपने अपने घरों में जाने को मजबूर है।अगर पानी इसी तरह भरा रहा तो बीमारी के साथ साथ बहुत महामारी फैलने का अंदेशा है।श्री तारीक़ ने बताया कि यह एक मोहल्ला की नही बल्कि रुदौली के बहुत से मोहल्लों का यही हाल है।यही परेशानी मोहल्ला पूरे जामी,पुराना कोट,पूरे मियां,पूरे क़ाज़ी में भी देखने को मिल रही है।अधिशासी अधिकारी रण विजय सिंह ने बताया कि सूफियाना पूर्वी जलभराव की स्थिति का मुआयना करके जल निकासी के लिए पाइप डलवा दिया गया है जल निकासी शुरू हो गई है अन्य स्थानों पर भी जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts

