भेलसर(अयोध्या)मवई पुलिस ने टॉप टेन अपराधी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है।
सीओ रुदौली डाक्टर धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि उपनिरीक्षक राम नरेश रावत सिपाही सतीश कुमार तथा अशोक कुमार यादव क्षेत्र भ्रमण कर वापस थाने जा रहे थे जब दुल्लापुर मोड़ पर पहुंचे तो एक युवक संदिग्ध अवस्था मे खड़ा था पुलिस को देखकर वह छिपने का प्रयास करने लगा।इस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया।पकड़ा गया युवक शकील पुत्र स्व0 मेराज ग्राम नेवरा का निवासी है तथा टॉप टेन अपराधी है।जामा तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।सीओ डाक्टर धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि पूर्व में उसके विरुद्ध गोकशी तथा गैंगेस्टर एक्ट के मवई थाना में 6 मुकदमे दर्ज हैं।शकील को 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राम किशन राना ने कहा कि उपनिरीक्षक राम नरेश रावत का कार्य सराहनीय है अन्य उपनिरीक्षक भी इस अभियान में अपना सक्रिय योगदान दें।
हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution
राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें । खबर भेजने के लिए smnews24up@gmail.com शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

