नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहा है: हाफिज अयाज

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर जारी डिजिटल पत्र जो नवनियुक्त समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन द्वारा छपवाया गया है जो आज जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारी कार्यकर्ता व नेताओं को डिजिटल पत्र बांटे गए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि नवनियुक्त युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन ने अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा पत्रक को छपवा कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है इस समाजवादी दिशा पत्रक में 1942 में महात्मा गांधी जी ने कहा था कि अंग्रेजों भारत छोड़ो आज हम सभी के नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आवाहन किया है कि रंगरेज ओ गद्दी छोड़ो क्योंकि भाजपा राज में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि किसानों को खाद के लाले पड़े हैं नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहा है कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है फिर भी सरकार चल रही है। समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन ने बताया कि यह समाजवादी दिशा पत्रक लगातार तीन महीने तक किसानों नौजवानों छात्रों छात्राओं डॉक्टरों अधिवक्ताओं व्यापारियों प्रबुद्ध लोगों के बीच में जा जाकर समाजवादी योजन सभा के पदाधिकारी कार्यकर्ता सभी विधानसभा में जा जाकर यह समाजवादी दिशा पत्रक बांटने का कार्य करेंगे और 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, आशीष सिंह आर्यन, हसमत अली गुड्डू, अवधेश चैधरी, शिवम शुक्ला, करण मिश्रा, आमिर अली, सद्दाम, कामरान, करण मिश्रा, अलीम बंकी, अमित पांडे आदि समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution

राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें ।  खबर भेजने के लिए smnews24up@gmail.com

 

Don`t copy text!