पुनिया ने कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। कोरोना महामारी के चलते लाॅक डाउन के वक्त 67 दिनो तक सफेदाबाद केवाडी मोड़ पर सांझी रसोई चलाकर प्रवासी मजदूर स्थानीय गरीब परिवार का भोजन पानी उपलब्ध करवाने वाले जनपद के 50 कांग्रेसजनो को राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया ने आपने ओबरी आवास पर कोरोना योद्धा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कोरोना योद्धा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होने वाले कांग्रेसजनो की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये सांसद पुनिया ने कहा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर अपनी जान को जोखिम में डालकर कड़ाके के धूप में जनपद के कांग्रेसजनो ने 67 दिनो तक सांझी रसोई कार्यक्रम चलाकर प्रवासी मजदूरो, स्थानीय गरीब परिवार के पेट भरने का जो ऐतिहासिक कार्य किया है उसके लिये उनकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है। आपकी सांझी रसोई कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चैधरी, सचिव प्रदीप कोरी, फरहान वारसी की समय-समय पर मौजूदगी ही दर्शाती है कि आपके कितनी मेहनत करके जब प्रवासी मजदूर परिवार सहित पैदल, साइकिल, ट्रको पर जा रहे थे और उनको पूछने वाला कोई नही था तब कांग्रेस पार्टी के सिपाहियो ने खाना, विस्कुट पानी उपलब्ध कराकर जो मानवता दिखायी है जिसकी मिसाल शायद ही प्रदेश में कही देखने को मिले हम आपको इस पुनीत कार्य के लिये दिल की गहराईयो से आर्शीवाद तथा बधाई देते है। राज्यसभा सांसद डा. पी.एल. पुनिया द्वारा कोरोना योद्धा प्रशस्ति प्रमाण पत्र पाने वालो में मुख्यरूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष तनुज पुनिया, राजेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता सरजू शर्मा, शबनम वारिस, सभासद मो. फैसल, के.सी. सिकन्दर अब्बास रिजवी सहित कई कांग्रेसी शामिल रहे।अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

