युवाओं को दूसरों के सहारे ना रहकर खुद स्वावलंबी बनना चाहिए: धर्मराज

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी। युवा पीढ़ी स्वरोजगार की तरफ तभी हमारा प्रदेश व देश तरक्की के मार्ग पर अग्रसर हो सकेगा, उक्त कथन नाका पैसार स्थित लक्ष्मी मेडिकल स्टोर का उद्धघाटन करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा। विधायक धर्मराज ने कहा कि स्वालंबन एक ऐसा गुण है जो इंसान को आगे बढ़ाने में सहायता करता है आज के युवाओं को दूसरों के सहारे ना रहकर खुद स्वावलंबी बनना चाहिए जिससे उन्हें विपरीत परिस्थितियों में लड़ने में मदद मिल सके। विधायक धर्मराज ने प्रदेश की योगी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के इस गंभीर संकट के समय में लाखो की संख्या में युवा बेरोजगार हो गए है लेकिन प्रदेश सरकार ने इन्हे रोजगार उपलब्ध कराए जाने को लेकर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार स्टार्ट अप इंडिया,आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया जैसे हवा हवाई नारो का प्रचार तो खूब विज्ञापनों के माध्यम से करती है लेकिन इनकी जमीनी हकीकत खोखली दिखाई पड़ती है। इससे पहले विधायक धर्मराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बुजुर्ग के हाथो फीता कटवाकर दुकान का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से गजराज यादव, उमेश रावत, आलोक यादव, दीपक गुप्ता, बाबुल मिश्रा, हिमांशु वर्मा विक्की, नरेंद्र रावत, जसवंत यादव, वीरेंद्र यादव, मुन्ना यादव, युसुफ अब्दुला समेत कई लोग मौजूद रहे।शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!