ठेकेदार की मनमानी से परेशान सभासदों ने खोला मोर्चा जिलाधिकारी से जांच कराकर कार्यवाही की मांग। -बड़े मिया मजार रोड का घटिया निर्माण का मामला
अब्दुल मुईद
बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी में बड़े मिया मजार रोड पर हो रहे कार्य में मानक को दरकिनार करते हुए ठेकेदार अपनी पहुंच व दबंगई के बल पर घटिया निर्माण कार्य चालू रखे है, शिकायत के बावजूद भी ंनिर्माण में कोई सुधार नहीं हो रहा। ठेकेदार अपने आप को पहुंच वाला तथा कई जनप्रतिनिधियों को खास बताकर सभासदों पर ही रौब झाड़ रहा है। मजबूर होकर नगर पंचायत के समस्त सभासदों ने किया जिलाधिकारी से शिकायत। सभासदों का कहना है कि इण्टरलाकिंग का सही निर्माण कराया जाये ताकि जनहित मंे अच्छा कार्य हो और नगर पंचायत बंकी का विकास सही तरीके से हो।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बंकी में बन रही इण्टरलाकिंग रोड में ठेकेदार अपने मनमाने तरीके से कार्य करवा रहा है, सभासदों के मना करने पर उनको ही डरा धमकाकर चुप रहने को कह रहा है, नगर पंचायत के समस्त सभासद ने मिलकर किया जिलाधिकारी बाराबंकी से शिकायत। बड़े मिया मजार रोड पर बन रही इण्टरलाकिंग रोड पूर्णरूप से मानक विहीन बनाई जा रही है, कई लोगों के दरवाजे को छोड़कर दूर से रोड का निर्माण किया जा रहा है, कही-कहीं पर तो सरकारी नल के आस पास इण्टरलाकिंग व नाली नहीं बनाई जा रही है। रोड पर पटाई के नाम पर सिर्फ ऊपर-ऊपर ही गिट्टी डाली जा रही है। कहीं कही पर तो पहुंच वालों के चबूतरे बनाये जाते हैं किन्तु जो गरीब हैं उनके चबूतरे के बाहर भी इण्टरलाकिंग नहीं लगाई जा रही है। ठेकेदार अपनी मर्जी से मानक विहीन कार्य करवा रहा है।
इस सम्बंध में जब नगर पंचायत के सभासद व प्रतिनिधि से बात की गई तो रूद्र प्रसाद अवस्थी, मो0 शकील, अब्दुल रसीद, सोनी बाल्मीकि प्रतिनिधि शिवा बाल्मीकि ने बताया कि हम सब लोगों ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को दिया है जिसमें जांच कराई जायेगी।
नगर पंचायत के कई लोगों ने बताया कि ठेकेदार अपने आपको पहुंच वाला व्यक्ति बताता है तब नगर पंचायत के समस्त सभासदों ने जिलाधिकारी बाराबंकी से व्यक्तिगत मिलकर उनको समस्या किये जा मानकविहीन कार्य के बारे में अवगत कराया और जांच की मांग की है।
अब देखना है कि क्या ठेकेदार इसी तरह से अपनी मर्जी के अनुसार निर्माण कार्य करेगा या जिलाधिकारी के शिकायत के कोई असर होगा। यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।
सिटी रिपोर्टर एस0एम0 न्यूज, मोबाइल: 9936900677

