समाजवादी पार्टी युवाओं का दल माना जाता है: धर्मराज युवाओं ने ली सपा की सदस्यता

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। बीजेपी व कांग्रेस सहित अन्य कई दलों को छोड़कर आए दर्जनों युवकों ने सदर विधानसभा कार्यालय पर सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव एवं जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सदस्यता ग्रहण करने आए लोगों को सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव एवं जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने माला पहनाकर समाजवादी परिवार का हिस्सा बनने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक धर्मराज ने कहा कि देश और प्रदेश की बीजेपी सरकार की तानाशाही नीतियों के चलते लोकतंत्र पर संकट के बादल छा गए है सत्ताधारी लोग आमजन की राय को जाने बगैर तानाशाही से अपने फैसले को लागू कर रहे है जिसका सबसे बड़ा उदाहरण नोट बंदी और तालाबंदी है जिसने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया। साथ ही साथ हजारों लोग जो किसी ना किसी रोजगार के माध्यम से अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे उन लोगो को बेरोजगार करने का काम सरकार ने किया। विधायक धर्मराज ने कहा कि समाजवादी पार्टी युवाओं का दल माना जाता है जिसने हमेशा से जनविरोधी नीतियों का विरोध किया है सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते देश में हाहाकार मचा है लेकिन आम जनमानस की सुनने वाला कोई नहीं है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने कहा कि सरकार की भ्रष्ट नीतियों के चलते आज सबसे बड़ी मार युवा वर्ग पर पड़ रही है आज हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि लोकतंत्र पर हो रहे कुठाराघात,संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की सभी नापाक कोशिशों के खिलाफ उठ खड़े हो और उन फासिस्ट ताकतों के खिलाफ आवाज बुलंद करे जो नफरत फैलाने का काम कर रहे है। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगो में निसार वारिस, एमपी निगम, जाबिर वारसी,कलावती रावत,मो अलीम खान,देशराज कनौजिया,नेक राम, राना बेगम,माता प्रसाद वर्मा,अरुण कुमार,खुर्शीद अली,सियाराम रावत शामिल रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से मो सबाह,खुशीराम गौतम पूर्व प्रमुख,दीपक गुप्ता, बाबुल मिश्रा,विनय कुमार यादव सदर विधानसभा अध्यक्ष,संतोष जयसवाल नगर अध्यक्ष,इरशाद मलिक,राजेश वर्मा,सलमान सल्लू,लब्लू वर्मा, शिवा यादव,जय किशन यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

Don`t copy text!