03 राशि पड़वा, 01 राशि गाय जिन्दा व 120 किलोग्रा0 पड़वे का मांस, खाल एक अदद मय तराजू, बाट, छुरी आदि उपकरण के साथ 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .
बहराइच विवरण:- दिनांक 07.09.2020 को पुलिस अधीक्षक बहराइच के द्वारा चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों की रोकथाम के अभियान के क्रम में थाना स्थानीय से गठित टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली की अभियुक्त रहमत अली पुत्र बशारत अपने घर पर पड़वा काट रहा है तथा कुछ जानवर को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा है इस सूचना पर विश्वास कर थाना स्थानीय से उपनिरीक्षक अवधेश कुमार मय पुलिस बल के कर्बला तिराहे नवाबगंज धन्नी रोड पर अभियुक्त के घर दबिश दी गई तो मौके पर अभियुक्त गण द्वारा पड़वा काटते हुए पाया गया तथा 3 राशि पड़वा व एक राशि गाय को क्रूरता पूर्वक हाथ पैर बांधकर रखे थे मौके से 03 राशि पड़वा, 01 राशि गाय जिन्दा व 120 किलोग्रा0 पड़वे का मांस एक अदद खाल मय तराजू, बाट, छुरी आदि उपकरण के साथ 04 नफर अभियुक्त को गिरफतार किया गया। उपरोक्त अपराध के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 142/2020 धारा 429, 505(1)b ,505(1)c भा0द0वि0 व 3,5,8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगणः- 1. रहमत अली पुत्र बशारत 2 मेराज पुत्र किस्मत अली 3 इरफान पुत्र अशरफ अली निवासी कस्बा नवाबगंज थाना नवाबगंज बहराइच4. समसुदीन पुत्र पुत्तन निवासी कुमिहा थाना मल्हीपुर श्रावस्ती ।
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

