प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह देकर एस के वर्मा ने किया सम्मानित

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

‌बाराबंकी। निमदस संस्थान के सहयोग से नेशनल कंप्यूटर ट्रेनिग सेंटर द्वारा ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे काफ़ी संख्या में युवाओ ने ऑनलाइन प्रतिभाग लिया जिसमे प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सोशल डिस्टेसिंग को ध्यान देते हुए उन्हें संस्था के प्रबंध-निदेशक एसके वर्मा ने प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के समय लगातार सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कराई गई जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओ को सामान्य जानकारी के प्रति जागरूक करने का निरंतर प्रयत्न किया गया जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के अवसर आसानी से प्राप्त हो सके । इस प्रीतियोगिता मे विवेकानंद, विजय, काजल, माया, शालिनी, दिव्या ,मानसी, सोनी, निधि, शिवानी, अनीता आदि ने भाग लिया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!