पुलिस अधीक्षक बाराबंकी,पुलिस लाइन्स की समस्त शाखाओं का निरीक्षण
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा परेड की सलामी लेने के पश्चात पुलिस लाइन्स की समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बाराबंकी दिनांक-11.09.2020 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित परेड में प्रतिभाग कर सलामी ग्रहण की गयी। इसके पश्चात पुलिस लाइन की बैरक, निर्माणाधीन भवन, यातायात कार्यालय, व्यायामशाला, कैंटीन, पुलिसकर्मियों के लिए संचालित मेसों के खाने की गुणवत्ता, एवं समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
परेड के उपरांत यू.पी.112 में नियुक्त आरक्षी मो0 एजाज की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक रूप से मौन रखा गया तथा यू.पी.112 के सभी जवानों को मो0सा0 पर हेलमेट लगाने, एवं डयूटी के दौरान निष्पक्षता पूर्वक कार्य करने से संबंधित आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन श्री रामसूरत सोनकर, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजकुमार मिश्रा एवं समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

