टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा दो जिन्दा कारतूस बरामद ।-
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी थाना लोनीकटरा पुलिस ने एक टॉप-10 अपराधी को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद ।-
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में तस्करों/शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
आज दिनांक 11.09.2020 को प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा श्री अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जमाल पुत्र जान मोहम्मद निवासी नयापुरवा मजरे भितरी थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी को ग्राम मंगलपुर रेलवे क्रासिंग से समय 08.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 233/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त थाना लोनीकटरा का टॉप-10 अपराधी व हिस्ट्रीशीटर (एचएस नं0 32ए) भी है। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद बाराबंकी में विभिन्न आपराधिक मामलें दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त-
जमाल पुत्र जान मोहम्मद निवासी नयापुरवा मजरे भितरी थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 167/2009 धारा 3/4 गुण्डा अधि0 थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
2. मु0अ0सं0 809/2009 धारा 110 जी थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
3. मु0अ0सं0 125/2013 धारा 3/4 गुण्डा अधि0 थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
4. मु0अ0सं0 173/2014 धारा 457/380/411 भादवि थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
5. मु0अ0सं0 178/2014 धारा 379/411 भादवि थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
6. मु0अ0सं0 183/2014 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
7. मु0अ0सं0 57/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
8. मु0अ0स0 58/2018 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
9. मु0अ0सं0 233/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

