खोखली बयानबाजी कर सरकार जनता को गुमराह कर रही, धर्मराज

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी: प्रदेश में किसान,मजदूर,व्यापारी,नौजवान परेशान है किसी की समस्याओं का समाधान प्रदेश सरकार नहीं कर पा रही है सिर्फ खोखली बयानबाजी कर सरकार जनता को गुमराह कर रही है यह बात सदर विधानसभा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज की उपस्थिति में बीजेपी,कांग्रेस, बीएसपी छोड़कर आए दर्जनों लोगों को सदस्यता दिलाते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ़ सुरेश यादव ने कही।विधायक ने कहा की प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से असफल साबित हुई है प्रदेश में प्रतिदिन अपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जिससे जनता का विश्वास प्रदेश की कानून व्यवस्था से उठ चुका है किसानों को खाद के लिए दर दर भटकना पड रहा है लेकिन सरकार खाद की कालाबाजारी रोकने में पूरी तरह से असफल साबित हुई है। आज जहां नौजवानों के सामने रोजगार का बड़ा संकट है वहीं पर सरकार देश के सभी सरकारी संस्थानों को निजीकरण की ओर झोंकने में व्यस्त है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मकसद सिर्फ सत्तासीन होना नहीं बल्कि समाज का नैतिक उत्थान है सरकार के खिलाफ बढ़ती नाराजगी अब नए परिवर्तन को तय करेगी सरकार से उपेक्षित युवाओं ने सरकार के विरूद्ध संघर्ष छेड़ दिया है प्रदेश की जनता सरकार की नीति और रीति से आक्रोशित है और तय कर चुकी है कि आगामी 2022 में समाजवादी पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है।इससे पहले विधायक धर्मराज एवं जिलाध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ ने सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं को फूल मालाओं से लादकर सदस्यता ग्रहण कराई।सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगो ने देवेश तिवारी,आकाश शर्मा,विवेक कश्यप,विनय चन्द्र रावत,दिलीप कुमार,सोनू दीक्षित,देवेन्द्र रावत,अमरदीप कश्यप,सत्यम वर्मा,ऋषभ जयसवाल,निर्भय सिंह,मो शादाब,अरविंद यादव,अजय कुमार,मोहित कुमार रावत,अनिल कुमार,मो सलमान,मो अनीश,आकाश कुमार समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।इस अवसर पर मुख्य रूप से नसीम कीर्ति जिला उपाध्यक्ष,शमीम फन्ने,संतोष जयसवाल नगर अध्यक्ष,संतोष गुप्ता,दीपक गुप्ता,जय किशन यादव, शिवा यादव, बाबुल मिश्रा,नौमान मलिक, निधिश प्रताप सिंह,हिमांशु वर्मा विक्की अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,जसवंत यादव,मुन्ना यादव, वीरेंद्र यादव, मो युसुफ अब्दुल्ला, मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!