जैदपुर पुलिस द्वारा 02 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार कर 30 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद –
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी के थाना जैदपुर पुलिस द्वारा अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 30 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई ।

जनपद बाराबंकी में थाना जैदपुर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्थान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने के लिए कुख्यात है, जिसके क्रम पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी डा0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु थाना जैदपुर पुलिस को अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में टीमों को गठन किया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तस्करों/शातिर अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है ।
दिनांक 14.09.2020 को प्रभारी निरीक्षक जैदपुर श्री संदीप कुमार राय के नेतृत्व में व0उ0नि0 श्री दर्शन यादव मय हमराही पुलिस टीम द्वारा अभिसूचना को विकसित करते हुए अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों 1. मुकेश जायसवाल पुत्र स्व0 खंसाराम जायसवाल निवासी म0नं0 Q/946 कानून गोयान थाना को0नगर बाराबंकी 2. कोकिल किशोर पुत्र नन्द किशोर निवासी सिकन्दरपुर थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली हा0मु0 मो0 ब्रह्मनान वार्ड थाना हैदरगढ जनपद बाराबंकी को समय 05.50 बजे चन्दौली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से क्रमशः 15-15 किलो ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 270-271/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
अपराधिक इतिहासः-
मुकेश जायसवाल पुत्र स्व0 खंसाराम जायसवाल नि0 म0नं0 Q/946 कानून गोयान थाना को0नगर बाराबंकी
मु0अ0सं0 43/2017 धारा 147/148/149/302/506/120बी भा0द0वि0 थाना को0नगर बाराबंकी
मु0अ0सं0 215/2017 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना को0नगर बाराबंकी
मु0अ0सं0 539/2017 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना को0नगर बाराबंकी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

