पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वालो के खिलाफ चलाया अभियान 120 लीटर कच्ची शराब के साथ 7 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। जनपद में बढ़ रहे अवेध कच्ची शराब बनाने वाले मफियाओ के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ड़ा अरविन्द चतुर्वेदी ने जिले के सभी थाना प्रभारियो को सख्त निर्देश दिये है। एसपी के कड़े तेवर को देखते हुए पुलिस विभाग मे हड़कंप मंच गया है। जिसके बाद जनपद भर की पुलिस ने शराब माफियाओ के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। जिसमे विभिन्न ठानो की पुलिस ने 120 लीटर कच्ची शराब के साथ 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है। शहर कोतवाली के तेजतरार्र प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर शकील पुत्र कल्लू निवासी थाना मवई जनपद अयोध्या, राजेन्द्र गौतम पुत्र सोहनलाल निवासी ग्राम फत्तेसराय थाना जहागीराबाद, श्याम लाल पुत्र नन्हेंलाल निवासी भग्गनापुरा थाना सतरीख, प्रदीप चैहान पुत्र श्रीरापाल निवासी रामपुर थाना जैदपुर के पास से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद किया है। दूसरी तरफ थाना कुर्सी प्रभारी शशिकांत यादव ने भी 40 लीटर कच्ची शराब बनाने के उपकरण के साथ अभियुक्त कमलेश पुत्र पहाड़ी निवासी ग्राम देवरा कुर्सी को धरदबौचा अभियुक्त पुलिस को देखकर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था तभी पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। वहीं जैदपुर क्षेत्र मे भी अहमदपुर चैकी प्रभारी सत्येन्द्र पाण्डेय को मुखबिर ने बताया की एक आदमी पारा पुलिया के पास अवेध शराब बना रहा है। चैकी प्रभारी पुलिस टीम मौके पहुँचकर अभियुक्त मुंशीलाल गोस्वामी पुत्र गुरूदीन निवासी निहालपुरवा जैदपुर को पकड़ लिया पुलिस ने अभियुक्त के पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद किया है। थाना सफदरगंज पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद किया सफदरगंज थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त खेमराज रावत पुत्र स्व0छोटी निवासी बघौरा सफदरगंज को ओवर ब्रिज बघौरा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मु.अ.सं. 282/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर सभी को जेल भेज दिया है।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

