जया बच्चन राज्यसभा में कहा था कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। अभिनेत्री कांगना का पलटवार…………………..

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता को पीटा जाता, नशा करवाया जाता, छेड़छाड़ की जाती और बेटा अभिषेक प्रताडि़त होकर आत्महत्या कर लेता, तब श्रीमती जया बच्चन क्या कहती?

मुम्बई में फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के प्रकरण में अभिनेत्री कांगना और महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ शिवसेना के बीच जो घमासान चल रहा है, उसमें महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी और राज्यसभा की सांसद जया बच्चन भी कूद पड़ी है। 14 सितम्बर को भाजपा सांसद भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने लोकसभा में फिल्म उद्योग में फैले नशे के कारोबार की जांच कराने की मांग की। रवि ने कहा कि नशे की वजह से मुम्बई का फिल्म उद्योग बर्बाद हो रहा है। रवि किशन के आरोपों को नकारते हुए राज्यसभा में समाजवादी पार्टी की सांसद श्रीमती जया बच्चन ने कहा कि कुछ लोग बेवजह फिल्म उद्योग को बदनाम कर रहे हैं। भाजपा सांसद रवि किशन का उल्लेख करते हुए जया बच्चन ने कहा कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। ऐसे लोगों की वजह से ही पूरा फिल्म उद्योग बदनाम हो रहा है। 15 सितम्बर को फिल्म अभिनेत्री कांगना रनौत ने जया बच्चन पर पलटवार किया। कांगना ने ट्वीट कर कहा कि जया बच्चन जी, यदि आपकी बेटी श्वेता को पीटा जाता, नशा करवाया जाता, छेड़छाड़ की जाती क्या तब भी आप ऐसा ही बयान देती? यदि अभिषेक बच्चन प्रताडि़त होकर आत्महत्या कर लेता क्या तब भी आप ऐसा ही बोलती? हालांकि कांगना के पलटवार के बाद बच्चन परिवार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन अब आरोप प्रत्यारोप का दायरा और बढ़ गया है। फिल्म अभिनेत्री कांगना का दफ्तर तोडऩे पर अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं की चुुप्पी को लेकर भी सवाल पूछे जाने लगे हैं। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट फार्मों पर अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं से पूछा जा रहा है कि वे कांगना के मामले में किस से डर रहे हैं? सब जानते हैं कि मानसिक प्रताडऩा से ग्रसित फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। लेकिन इसके बाद भी गिने चुने कलाकार ही सुशांत के समर्थन में सामने आए हैं। जब से सुशांत की मौत का प्रकरण पूर्व मैंनेजर दिशा सालियान की मौत से जुड़ा है, तब से अनेक अभिनेताओं ने भी चुप्पी साध ली है। हालांकि अब सीबीआई दिशा सालियान की मौत के प्रकरण के तथ्य भी जुटा रही है। दिशा की मौत 8 जून को और सुशांत की मौत 14 जून को हुई थी। मुम्बई पुलिस का कहना है कि दिशा सालियान जूह की एक बिल्डिंग से गिर कर मर गई, जबकि सुशांत ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। अब दिशा सालियान की मौत को लेकर भी नई खबरें सामने आ रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि 8 जून की रात को जिस पार्टी में दिशा शामिल हुई उसमें शिवसेना से जुड़ा एक बड़ा राजनीतिज्ञ भी शामिल था। यही वजह है कि अब मांग की जा रही है कि

Don`t copy text!