प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए डिकल कालेज परिसर में नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण शिविर का आयोजन…..

com शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

com  शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

बहराइच 15 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए भाजपा पिछड़ा मोर्चा द्वारा मेडिकल कालेज परिसर में नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब छह दर्जन रोगियो का नेत्र परीक्षण कर उन्हें चश्मा प्रदान किया गया।

इस मौके पर पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह का आयोजन कर एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रमोें का आयोजन किया जा रहा है और आमजन के हितार्थ उन्हें सहूलियत प्रदान की जा रही है। उन्होने कहा पार्टी द्वारा कोरोना काल में प्रत्येक तबके व निम्न वर्ग तक सहूलियतें पहुंचाने का प्रयास किया गया और वर्तमान में सेवा सप्ताह के तहत लोगो को अनेक प्रकार से मदद पहंुचायी जा रही है।
इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने कहा कि मेडिकल कालेज परिसर में पार्टी द्वारा नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण शिविर का आयोजन कर 70 लोगो का नेत्र परीक्षण किया तथा कमजोर नेत्र वाले लोगो को चश्मा भी प्रदान किया गया। उन्होने कहा कि आगामी 16 सितम्बर को सफाई अभियान व 17 सितम्बर को वृक्षारापेण कार्यक्रम पार्टी द्वारा आयोजित किया जायेगा।
इस मौके पर महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, पिछड़ा मोर्चा के जिला संयोजक राम चन्दर चैधरी, महामंत्री संजय जयसवाल, नगर अध्यक्ष विपिन यज्ञ सैनी जी, अजय सिंह ‘अज्जू’, मंजू निगम, अजीत सिंह, उर्मिला शुक्ला, सुनील श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, नीलेश जैन, अमित श्रीवास्तव, आकाश सोनी, मनीष रस्तोगी, सी.एम.ओ. डा0 सुरेश सिंह, सी.एम.एस. डी0के0 सिंह, नेत्र विशेषज्ञ डा0 अजीत चन्द्रा तथा नेत्र विशेषज्ञ टीम के साथ पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Don`t copy text!