सेवड़ा विधायक घनश्याम सिंह की शिकायत पर 14 माह बाद दर्ज हुई एफआईआर: फर्जी हस्ताक्षर से विधानसभा में ध्यानाकर्षण लगाने का मामला
शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स .
भोपाल l मध्य प्रदेश विधानसभा में सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक घनश्याम सिंह की शिकायत पर 14 माह बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है l जब यह मामला सेवड़ा विधायक घनश्याम सिंह के फर्जी हस्ताक्षर द्वारा विधानसभा में प्रश्न लगाने से जुड़ा हुआ है l इसके पहले विधान सभा सचिवालय भी अपने स्तर से जांच करवा चुका है लेकिन जालसाज व्यक्ति का नाम पता लगाने में नाकाम रहा l दतिया जिले में सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक घनश्याम सिंह के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण लगाया था l यह दतिया की एक शासकीय की भूमि से संबंधित था l जानकारी तैयार करने वाले विभागीय अधिकारियों को प्रश्न में इस्तेमाल की गई भाषा संसदीय गरिमा की विपरीत थी l क्योंकि यह विदेशपूर्ण और व्यक्ति के सम्मान के खिलाफ थी l बाद में विषय विधायक घनश्याम सिंह के संज्ञान में लाया गया l फर्जी हस्ताक्षर से विधानसभा में प्रश्न लगाने से जुड़ा यह मामला संज्ञान में आते ही इसकी शिकायत विधानसभा अध्यक्ष और प्रमुख सचिव से की गई l विधानसभा में इसे गंभीरता से लेते हुए जांच भी कराई गई l लेकिन बीते 14 महीनों के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई l विधायक घनश्याम सिंह की शिकायत पर सचिवालय ने मामला पुलिस को सौंप हुए अज्ञात के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाया है

