टिकैतनगर बाराबंकी। मलमास के महीने के प्रारंभ में शनिवार को ग्रीन गैंग पर्यावरण सेना के तत्वावधान में आईटी सेल प्रभारी सूरज सिंह सूर्यवंश की गरिमामई उपस्थिति में कोतवाली निरीक्षक आलोक वर्मा ने समीं के वृक्ष का रोपड़ किया। हिन्दू रिति-रिवाजों के अनुसार मलमास का महीना भोलेनाथ का महीना माना जाता है। शिवभक्त इस महीने में पूरी श्रद्धा के साथ शंकर जी पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि भोलेनाथ को समीं का पेड़ अतिप्रिय है।जिसकी पत्तियां का पूजा व हवन के समय उपयोग पर्यावरण को शुद्ध करता है। ग्रीन गैंग पर्यावरण सेना ने पितृपक्ष में हर तरफ पर्यावरण को हरियाली की सौगात भेंट दी। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को टिकैतनगर कोतवाली में आईटी सेल प्रभारी सूरज सिंह सूर्यवंश की उपस्थिति में कोतवाली निरीक्षक आलोक वर्मा ने कोतवाली परिसर में भोलेनाथ के मंदिर के समीप समीं के पौधे का रोपड़ किया। श्री वर्मा ने कहा-मुझे वास्तव में गर्व की अनुभूति होती है कि ग्रीन गैंग वृक्षारोपण कर हरियाली तो बढ़ा ही रही है साथ ही युवा वर्ग और आने वाली पीढ़ियों को एक अनुठी मिसाल भी दे रही है । श्री सूर्यवंश ने कहा-वृक्षारोपण करना हमारे लिए कार्य नहीं अब एक आदत बन चुका है और आदतें बदली नहीं जा सकती है।जिस कार्य से जन-जन को लाभ हो वो कार्य हमें निसंकोच करना चाहिए। इस मौके पर वन अधिकारी प्रवीन तिवारी, शिवम् मिश्रा, सत्यम मिश्रा सहित कई सिपाही मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

