अब आधार बनाना पड़ रहा महँगा रातभर जागते है लोग

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। अब तो हद हो गई एक तरफ देश के प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की थी हिंदुस्तान को डिजीटल इण्डिया बनाना है, लेकिन डिजीटल इण्डिया की एक नई तस्वीर शहर के प्रधान डाकघर मे देखने को मिलेगा। जहाँ पर आधार बनवाने के लिये रात भर लोग लाइन मे लगना पड़ता है और जैसे जैसे सुबह होते ही आफिस खुलने पर कर्मचारियो द्वारा आधार बनाने वाले लोगो को टोकन दिया जाता है। टोकन लेने के लिये आपस मे धक्का मुक्की हो जाती है। आधार बनाने वाले लोग रात भर जागकर अपनी पहचान बनवाना पड़ रहा है। एक तरफ प्रशासन है की आँखों पे पट्टी बाँधे हुवे है। इसी तरह आपको कई बैंकों मे भी देखने को मील जायेगा। जहाँ पर आधार बनवाने के लिये लोगों की अच्छी खासी भीड़ लगी रहती है और कभी कभी तो लोग आपस मे मारपीट पर उतारु हो जाते है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

 

Don`t copy text!