डीएम व एसपी ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण

शुऐब के साथ शादाब अली की रिपोर्ट

उन्नाव :162-बांगरमऊ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप-निर्वाचन 2020 को लेकर डीएम व एसपी ने दही चौकी स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया।
डीएम रवीन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने गोदाम संख्या 13 में मतगणना कक्ष एवं स्ट्रांग रूम को सुरक्षित तरीके से तैयार कराये जाने के उद्देश्य से उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये। कहा कि नामांकन व्यवस्था को समय से तैयार कराये जाने एवं वेयर हाउस के चिह्नित गोदामों को समय से खाली कराया जाए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आदि को आवश्यक निर्देश दिये हैं। बताया कि बांगरमऊ विधान सभा के उप-निर्वाचन की तिथियां कभी भी घोषित हो सकती हैं। इसलिये सभी अधिकारी निर्वाचन संबंधित जो भी दायित्व निर्धारित किए गए हैं, उन्हें समय से पूरा करें।

Don`t copy text!