बार एसोसिशन चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए चार पर्चे दाखिल

जे एन शुक्ला के साथ शादाब अली की रिपोर्ट

बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नमाकांन कराते प्रत्याशी।

उन्नाव। बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो पूर्व अध्यक्षों समेत चार ने पर्चा दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पांच, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सात, कोषाध्यक्ष के लिए सात व वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए सात अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया है।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र शुक्ला की उपस्थिति में पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए रामशंकर सिंह यादव, सतीश कुमार शुक्ला, गिरीश कुमार मिश्रा व रामप्रताप मिश्र ने पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराने वालों में सतीश कुमार शुक्ला व गिरीशचंद्र मिश्रा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जगरूप सिंह, मोहम्मद फजल, पंकज कुमार, रजनीश कुमार सिंह चंदेल व रितुराज सिंह चौहान ने नामांकन कराया।
उपाध्यक्ष पद के लिए अमित दीक्षित, चंद्रप्रकाश सिंह, नवीन सिंह, पवन कुमार अवस्थी, राजकुमार श्रीवास्तव ने, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार सिंह, मणिकांत सिंह, मुकेश कुमार, नर सिंह, रवींद्र पांडेय, विद्याशंकर मिश्रा, चंद्रिका बाजपेई ने पर्चा दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्रपाल, शैलेश शर्मा, प्रदीप कुमार शुक्ला, पुष्पेंद्र सिंह, रामकुमार दिनकर, रविशंकर द्विवेदी व वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद के लिए दिलीप कुमार शुक्ला, पप्पू लोधी, संजय बाजपेई, सुनील कुमार, सुनील कुमार गौतम, सुरेशचंद्र अवस्थी, वेद प्रकाश सिंह ने पर्चा भरा है।
सहायक चुनाव अधिकारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक महामंत्री, संयुक्त मंत्री प्रशासनिक व संयुक्त मंत्री पुस्तकालय और संयुक्त मंत्री प्रकाशन के साथ कनिष्ठ सदस्य पद के लिए पर्चे दाखिल होंगे। नामाकंन पत्रों की जांच के बाद सूची का प्रकाशन किया जाएगा। सोमवार को 11 से 1 बजे तक नामाकंन वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। 29 सिंतबर को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा। 30 सितंबर को सुबह 9.30 बजे मतगणना होगी और 1 अक्तूबर को दोपहर 1.30 बजे चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Don`t copy text!