गुलजार बने अल्पसंख्यक अध्यक्ष, कांग्रेसियो मे खुशी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष नदीम जावेद ने सगठन मे फेरबदल करते हुवे ज्यादातर नये चेहरो को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं जिले मे भी गुलजार अन्सारी को मोर्चा का जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष जियाउर्ररहमान खान को घोषित किया। गुलजार अन्सारी के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेसियों मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कांग्रेसी नेताओ ने उनका जमकर स्वागत किया और मुँह मीठा किया गया। इस अवसर पर श्री अन्सारी ने कहा की मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का शुक्रगुजार हुँ की उन्होने मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं पुरी जिम्मेदारी के साथ निभाएगे और सगठन को मजबूत करने के लिये दिन रात मेहनत करूँगा। उन्होंने आगे कहा की प्रदेश अध्यक्ष जनाब नदीम जावेद का भी शुक्रिया अदा करता हुँ मैं उन्हें विश्वास दिलाता हुँ की कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हक के लिये लड़ता रहूँगा। नवगत अध्यक्ष गुलजार अन्सारी का पुरे जनपद भर मे स्वागत व अभिनंदन किया जा रहा है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!