बाराबंकी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सांसद उपेन्द्र सिंह रावत की धर्मपत्नी उर्मिला सिंह रावत के द्वारा लखपेडाबाग स्थित आवास तथा सतरिख, ताहीपुर और मोहना में जयंती का कार्यक्रम मनाया गया। उर्मिला सिंह रावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। तथा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसी राजनीतिक विचारधारा के सूत्रधार एवं समर्थक थे, जिसमें राष्ट्रभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी थी। दीनदयाल एक राजनीतिक विचारक होने के साथ-साथ श्रेष्ठ साहित्यकार, अनुवादक व पत्रकार भी थे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव, अल्का मिश्रा, ओमकार सोनी, अरुण वर्मा, उत्तम श्रीवास्तव, आशुतोष अवस्थी, सहजराम मौर्या, राम अवध वर्मा, शुभम, संदीप वर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

