बिजली विभाग ने बकायेदारो के खिलाफ चलाया अभियान

मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

कोठी बाराबंकी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बिजली चोरी पर अंकुश लगाने व बकायेदारों से वसूली के लिए अभियान चलाकर गांवों की जांच की इस दौरान 33 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए और 13 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में एफ आई आर दर्ज करवाई की। शुक्रवार को विजिलेंस टीम में कमलेश्वर प्रकाश यादव एसडीओ पीसी यादव, अवर अभियंता अजय कुमार ने बकायेदारों से वसूली के संबंध में अभियान चलाकर गांवो की जांच की जिसमें कोठी क्षेत्र के ग्राम बीरापुर में 8, आसौरी 10, शंखापुर में 15 उपभोक्ताओं का ज्यादा बिल बकाया होने की वजह से कनेक्शन काटा गया और 13 लोगों पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है कि एक बार कनेक्शन काटने के बाद इन लोगों ने अपने आप दोबारा कनेक्शन जोड़ लिया था।

मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

 

Don`t copy text!