लेबनानी सूत्रों का कहना है कि प्रधान मंत्री पद के लिए नामज़द किए गए मुस्तफ़ा अदीब ने नई सरकार के गठन की अपनी ज़िम्मेदारी से इस्तीफ़ा दे दिया है।
शनिवार को लेबनान की वेबसाइट अल-नशरा की रिपोर्ट के मुताबिक़, मुस्तफ़ा अदीब ने कैबिनेट के गठन की ज़िम्मेदारी को पूरा नहीं कर पाने के लिए लेबनानी जनता से माफ़ी मांगी है।लेबनान के राष्ट्रपति मिशेल ऑन के साथ मुलाक़ात के बाद, मुस्तफ़ा अदीब ने कहा कि जिस सहमति के लिए मैंने लेबनान के इस राष्ट्रीय मिशन को स्वीकार किया था, वह मौजूद नहीं है और राजनीतिक दलों ने इसमें ज़रूरी सहयोग नहीं दिया।4 अगस्त राजधानी बेरूत स्थित बंदरगाह में एक विनाशकारी धमाके के बाद, तत्कालीन प्रधान मंत्री हसन दियाब की सरकार ने इस्तीफ़ा दे दिया था, जिसके बाद राष्ट्रपति ऑन ने मुस्तफ़ा अदीब को सरकार के गठन की ज़िम्मेदारी सौंपी थी।

