औवेसी ने सीबीआई कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाकर कहा, क्या जादू से मस्जिद को गिराया गया

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

हैदराबाद । हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले पर प्रतिक्रिया देकर अदालत की तारीख का काला दिन करार दिया है। ओवैसी ने फैसले पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि क्या जादू से मस्जिद को गिराया गया।
ओवैसी ने फैसले को नाइंसाफी करार देकर कहा,मैं बतौर भारतीय मुस्लिम आज अपमान, शर्म और असहाय महसूस कर रहा हूं। बिल्कुल वैसा ही जैसा 1992 में युवावस्था में किया था।उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से फैसले को चैंलेज करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह न्याय का मामला है और आज बीजेपी मसले की वजह से ही सत्ता में है।
ओवैसी ने कहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पूरे देश में रथयात्रा निकाली। हर जगह हिंसा हुई। उमा भारती ने नारा दिया था, एक धक्का और दो, बाबरी मस्जिद तोड़ दो। जब बाबरी शहीद हो रही थी,तब मिठाइयां बांटी जा रही थीं। आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती ये सभी लोग खुशियां मना रहे थे। विनय कटियार के घर में साजिश रची गई।’
ओवैसी ने कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाकर कहा कि जिस अभियुक्त भगवान गोयल ने कोर्ट के बाहर यह स्वीकार किया कि हां बाबरी का विध्वंस किया। और कोर्ट के अंदर बरी हो जाते हैं।’ इससे पहले ओवैसी ने कोर्ट के इस फैसले के बाद ओवैसी ने तंज कसते हुए एक शेर ट्वीट किया, बहुत से फैसलों में अब तरफदारी भी होती है/वहीं कातिल वहीं मुंसिफ अदालत उस की वो शाहिद’

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

Don`t copy text!