चोरो ने नकदी सहित जेवरात पर किया हाथ साफ

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। बीती रात्रि थाना क्षेत्र के ग्राम भूलभुलिया मजरे बिन्दौरा में चोरो ने एक घर को निशाना बनाते हुए 20 हजार की नगदी सहित हजारो रूपये कीमत के जेवरातों को साफ कर दिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। मंगलवार की रात्रि भूलभुलिया निवासी कमलेश चन्द्र पुत्र रामनाथ परिजनों के साथ खाना खाकर सो गये इसी बीच मुख्य दरवाजे से आये चोरो ने कमरे में रखे बॉक्स से 20 हजार की नगदी सहित दो सौ ग्राम वजन की दो जोड़ी पायल व चार सौ ग्राम वजन की करधनी को उठा ले गये पीड़ित ने थाना मसौली में तहरीर दी है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!