कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, दी गिरफ्तारी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। हैवानियत की शिकार बेटियो को न्याय दिलाने के लडाई कांग्रेस पार्टी हर कुर्बानी देकर लडे़गी, हाथरस की बेटी के परिवारजनो से मिलने जा रहे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पुलिस द्वारा की गयी धक्का मुक्की ने साबित कर दिया है कि योगी सरकार की पुलिस निरंकुश हो गयी है। उक्त बात उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष तनुज पुनिया यसने कही। श्री पुनिया ने आगे कहा कि योगी सरकार तथा हाथरस प्रशासन ने जुल्म की सारी हदे पार कर दी। एक बाप को अपनी हैवानियत की शिकार दिवंगत बेटी का अन्तिम संस्कार करने का हक छीन लेना साबित करता है कि सरकार बरतानिया हूकुमत से भी जुल्म के मामले में आगे बढ गयी है। तदोपरान्त तनुज पुनिया ने कांग्रेसजनो के साथ नाका सतरिख चैराहे पर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग तथा घटना के दोषियो के खिलाफ कार्यवाही को लेकर जोरदार सरकार विरोधी प्रदर्शन करके गिरफ्तारी दी। गिरफ्तारी देने वालो में मुख्यरूप से राजेन्द्र वर्मा, इरफान कुरैशी, सिकन्दर अब्बास रिजवी, रामानुज यादव, अजय रावत, सद््दाम रसूल, मुईनुद््दीन अंसारी आदि कांग्रेसजन थे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

