जांबाज सब इंस्पेक्टर, माधवी अग्निहोत्री ने थाना ओरछा रोड छतरपुर में थाना प्रभारी की संभाली कमान: अपराधियों में मची खलबली अपराधों पर लगेगा विराम.!!

शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

भोपाल l छतरपुर जिले में ओरछा रोड में थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रही डीएसपी राजेश्वरी कौरव की परिणीता अवधि पूरी होने पर उन्हें एक माह के प्रशिक्षण के लिए उन्हें सीएसपी कार्यालय में संबद्ध किया गया है l उनके स्थान पर जांबाज वीरांगना सब इंस्पेक्टर माधवी अग्निहोत्री को ओरछा रोड थाने की जिम्मेदारी दी गई है l माधवी अग्निहोत्री ने थाना ओरछा रोड पहुंचकर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल ली है l इसके पहले वह गरौली चौकी प्रभारी थी l एएसआई राज कपूर सिंह को अब गरौली चौकी का प्रभारी बनाया गया है l गौरतलब है कि माधवी अग्निहोत्री पिछले 4 वर्षों से छतरपुर जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ रही l एक वर्ष थाना मातगुवा में पदस्थ रहने के बाद लगभग डेढ़ वर्ष से गरौली चौकी में रही l इस बीच उन्होंने साइबर सेल, कोतवाली और सिविल लाइन में भी अपनी सेवाएं दी हैं l माधवी अग्निहोत्री स्पेशल टास्क फोर्स का हिस्सा रहीं जिसने कई संगीन वारदातों के खुलासे में अपनी भूमिका निभाई l माधवी अग्निहोत्री के थाना और जरूर थाना प्रभारी कमान संभालने से अपराधियों में खलबली होने लगी है, थाना क्षेत्र में अपराधों पर विराम लगेगा l

Don`t copy text!