जिला कारागार में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव संबंधी जानकारी देने हेतु वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविक का आयोजन सम्पन्न
एटा।। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश तथा माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायाधीश एटा के निर्देशानुसार आज दिनांक 03.10.2020 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के
तत्वाधान में कोरोना कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं उसे रोकने के उद्देश्य से सचिव,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा श्रीमती साधना कुमारी गुप्ता के द्वारा जिला कारागार एटा में निरूद्ध बन्दियों हेतु वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविक का आयोजन किया गया। यह वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविर सचिव द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संचालित किया गया। शिविर के मुख्य उद्देश्य
हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार, एटा में निरूद्ध बन्दियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुना गया तथा भारत के संविधान की प्रस्तावना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये सविंधान दिये गये कर्तव्यों की शपथ दिलायी गया। सचिव द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों को कोरोना वायरस के लक्षणों के संबंध में विस्तृत
जानकारी देते हुये उन्हें अवगत कराया गया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए वे अपनी
व्यक्तिगण स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें तथा छींकतें व खाॅसतें समय अपने मुॅह पर कपडा अथवा रूमाल आदि अवश्य बाॅधे तथा हर पल अपने चेहरे पर मास्क लगाये रखें। सचिव द्वारा उन्हे यह भी अवगत कराया गया कि अपने हाथों को किसी भी साबुन से प्रत्येक 20 मिनट बाद धोते रहे अथवा सैनीटाइजर का प्रयोग करें तथा स्वंय को अस्वस्थ महसूस होने पर तुरन्त जिला कारागार के चिकित्सक से सम्पर्क करें ।
सचिव द्वारा अधीक्षक जिला कारागार एटा को निर्देशित किया गया कि वह जिला कारागार के अन्दर साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखे और यदि कोई भी बन्दी अस्वस्थ नजर आये तो उसे तुरन्त जिला कारागार के चिकित्सक को दिखायें। इस शिविर में सचिव द्वारा अधीक्षक जिला कारागार एटा से जिला कारागार, एटा में निरूद्ध बन्दियों को कोविड-19 से सुरक्षित रखने के संबंध में द्वारा की गयी व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गयी। अधीक्षक जिला कारागार द्वारा बताया गया कि निधौलीकला रोड पर स्थित सैण्ट पाल स्कूल सीनियर वर्ग को अस्थायी जिला कारागार के रूप में परिवर्तित किया गया है। अस्थायी कारागार में निरूद्ध होने वाले नये बन्दियों में से कुल17 बन्दी कोरोना पाॅजिटिव पाये गये, जिनमें से 01 बन्दी स्वस्थ होकर वापिस आ चुका है तथा 16 बन्दी एल-01 अस्पताल चुरथरा (अवागढ) जिला एटा में आइसोलेटेड है। सचिव द्वारा जिला कारागार में नियुक्त किये गये पराविधिक स्वंय सेवकगण वीरेन्द्र, प्रमोद, सर्वेश, वीरपाल उर्फ अनुज एवं हरवेन्द्र उर्फ बबलू को निर्देशित किया गया कि यदि जिला कारागार एटा में किसी भी निरूद्ध बन्दी को किसी भी प्रकार की कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो, तो वे
उसका उपचार अविलम्ब जिला कारागार में नियुक्त चिकित्यक से कराये तथा प्रत्येक निरूद्ध बन्दी की किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसकी सहायता करें।

