सपा सरकार में हुए रिकार्ड तोड़ विकास कार्य: राकेश निर्मित पुल का शिलान्यास

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य सदैव समाज के अन्तिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना रहा है जिसका अंदाजा स्व. बेनी प्रसाद वर्मा के द्वारा कराये गये विकास कार्यो से लगाया जा सकता है। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने नगर के बड़ेल नहर पर शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय के निकट स्व. बाबू बेनी प्रसाद वर्मा की क्षेत्रीय विकास निधि द्वारा 39.695 लाख रूपये की लागत से निर्मित पुल का शिलान्यास करने के उपरांत उक्त विचार ने व्यक्त किये। राकेश वर्मा ने आगे कहा कि सपा बिना किसी भेदभाव के विकास के कार्य करती है। पूर्व वर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में रिकार्ड तोड़ विकास के कार्य हुए थे। उन सभी कार्यो का अब भाजपा सरकार उद्घाटन कर रही है। जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि बेनी बाबू द्वारा पूरे जनपद में जो रिकार्ड विकास के कार्य कराये गए है उनके हम लोग आजीवन ऋणी रहेगें। उनके द्वारा बनाई गयी सड़कों की मरम्मत तक वर्तमान भाजपा सरकार नहीं करा पा रही है। सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बेनी बाबू को हम लोग विकास पुरूष के नाम से जानते है। वह जिस भी विभाग के मंत्री रहे उस विभाग का कायाकल्प करके विकास की गंगा बहा देते थे। उन्ही के पद चिन्हों पर चलते हुए राकेश वर्मा उनके सपने को साकार करेगें। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, छात्र नेता करूणेश द्विवेदी, वरिष्ठ नेता गुड्डू हसन, वीरेन्द्र सिंह, राजन शुक्ला, मोहम्मद रिजवान संजय, रवि यादव, जय प्रकाश वर्मा, पवन, मोहम्मद नसीम, अशफाक अली, अखिलेश यादव समेत आदि लोग उपस्थित थे।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!