डिजिटल बैकिंग की ग्रामीणों को दी जानकारी

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। पंजाब नैशनल बैंक द्वारा ग्राम सम्पर्क अभियान की शुरुआत ग्राम सैदनपुर के प्राथमिक विद्यालय में की गई। कार्यक्रम में ग्रामवासियों को उन्नतशील भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। सैदनपुर के प्राथमिक विद्यालय में पंजाब नैशनल बैंक द्वारा शुरुआत किए गए ग्राम सम्पर्क अभियान के तहत कार्यक्रम में ऋण योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व मौजूदा समय की मांग के अनुरूप डिजिटल बैकिंग की ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पीएनबी के मण्डल प्रमुख पवन कुमार ने कहा कि बैकों का स्वरूप बदल रहा है। लोगों को सरकारी बैकों से जुड कर जागरूक होने की जरूरत है। ग्राहको के बहुमूल्य समय को ध्यान में रखते हुए बैक डिजिटल बैकिंग से जोड़कर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रहा है। पीएनबी ने उप अंचल प्रमुख दिलीप पटनायक ने ग्रामीणों को बैंक की सभी आकर्षक योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला समन्वयक महेन्द्र कुमार तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि पीएनबी द्वारा ग्राम सम्पर्क अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों लोगों को बैंक की डिजिटल सेवा से जोड़कर सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी देना है। सभी पीएनबी वन एप को डाउनलोड करके अपने खाते से जुड़ी जानकारी व जरूरी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। पीएनबी द्वारा केयर एण्ड स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के प्रतिनिधियों ने भी लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर शाखा प्रबन्धक शशांक रावत, जयवीर सिंह, चन्द्रजीत यादव, राजेश वर्मा, अमित गुप्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!