हाथरस गैंग रैप पीड़ित के पक्ष में आन्दोलन करना शर्म की बात है: रंजीत
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स
-नगर पालिका परिषद नवाबगंज के पूर्व अध्यक्ष का विवादित बयान
-महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल से कथित नेता के विरूद्ध असंतोष
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स
बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नवाबगंज, ने आज अपना विवादित बयान देकर वीडियों वायरल करते हुए कहा कि लड़कियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और वह खेत में क्या करने जाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि किस बात के 25 लाख, किस बात की नौकरी, यह जनता की कमाई है, तमाम सुविधाएं क्यों दी जा रही है, यह सब कांग्रेस की चाल है। सोशल साइट्स उनके इस बयान पर कई संगठनों व नागरिकों ने आपत्ति उठाई व भत्र्सना की। कई लोगों ने कहा कि इस तरह की तुच्छ मानसिकता के व्यक्तियों को राजनैतिक जीवन से सन्यास ले लेना चाहिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने एक दैनिक अखबार का हवाला देते हुए कहा कि 8 दिनों बाद क्यों रिपोर्ट दर्ज की गई, कांग्रेस नेता बयान बदलवा रहे हैं। लड़की घास काटने अरहर, बाजरे के खेत में कौन सी घास काटने जाती है। इन लड़कियों को जब अकेले में घास काटनी होती है तो गन्ने मक्के का खेत मिलता है, जबकि वहा घांस नही होती है। उन्होंने कहा कि मैं आर0एस0एस0 से जुड़ा रहा हूँ, समाज में इस तरह लड़कियों के पीछे आन्दोलन होना शर्म की बात है। मैं सरकार से अपील करना चाहता हूं कि इस घटना की फाइल क्लोज कर देनी चाहिए। महिलाओं के बारे में कटाक्ष करते हुए कहा कि किस बात के 25 लाख, किस बात की नौकरी, यह जनता की कमाई है, तमाम सुविधाएं क्यों दी जा रही हैं। अस्थियां शंकर पार्वती की तरह पूरे देश में छिड़काना चाहिए और मंदिर बनवाकर पूजा करो, लड़कियों को बढ़ाया दिया जा रहा है, लड़कियां घर से क्यो निकलती है यह उनका चरित्रिक पतन है।
उनके इस बयान से जब कई लोगों से बात की गई तो बताया कि कथित नेता अपने आपको हाईलाइट करने के लिए तुच्छ मानसिकता दर्शाया रहे हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि यह पुराने हिस्ट्रीशीटर हैं किन्तु कुछ वर्षों से राजनीति में आ गये हैं लेकिन अपनी जन्मजात मूल भाषा अभी भूले नहीं हैं, इसलिए वह अनर्गल आरोप महिलाओं व समाज पर लगा रहे हैं। अब देखना है कि प्रशासन इनके इस अमर्यादित बयान को संज्ञान लेकर क्या कानूनी कार्यवाही करेगा अथवा यह इसी तरह समाज में घृषित मानसिकता को फैलाते रहेंगे।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स

