रामनगर बाराबंकी। जनपद मे फलफूल रहे नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। इसी क्रम मे रामनगर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 किलो 450 ग्राम गाँजा बरामद किया है। रामनगर प्रभारी निरीक्षक रामचन्द सरोज ने बताया की हमारे खास मुखबिर ने बताया कि मो. रईस व गोलू मिश्रा निवासीगण गणेशपुर काफी मात्रा में नाजायज गांजा बेचने के लिये कहीं जा रहा है, तभी प्रभारी निरीक्षक रामचन्द सरोज ने उपनिरक्षक रघुवीर सिंह संजीव कुमार कांस्टेबल विनय कुमार वर्मा, देवप्रिय, सौरभ यादव के साथ मुखबिर के बताये जगह पहुँचकर दोनो अभियुक्तों का इंतिजार करने लगे। कुछ देर के बाद दोनो को आता देख पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से नाजायज गाँजा बरामद कर जेल भेज दिया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

