बाराबंकी। रविवार को विकास खण्ड हरख की ग्राम पंचायत डेहुवा में राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमंे ब्लाक हरख का अध्यक्ष सूरज कुमार को बनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, सतीश कुमार वर्मा, विवेक कुमार अवस्थी, दिलीप कुमार दीक्षित सहित गांव के प्रधान व अन्य ग्रामीण मौजूद थे। श्री वर्मा ने अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनयन पत्र भी वितरित किया।
मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

