तहसीलदार ने वितरित किया राशन किट

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। दि लेप्रोसी मिशन बाराबंकी के प्रांगण में कुष्ठ रोग से पीड़ित परिवार वालों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण संस्था के तत्वाधान में नयाब तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह एव प्रभारी निरीक्षक मसौली विजेंद्र प्रसाद शर्मा ने किया। राशन किट का वितरण करते हुए नयाब तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान समाज के सभी लोगो ने एक दूसरे की जिस तरह से मदद की है वह काफी सराहनीय रहा आज लेप्रोसी मिशन द्वारा गरीब एवं असहाय लोगो का इलाज के साथ साथ खाद्य सामग्री का वितरण कर सेवाभाव का परिचय दे रहे जिससे लोगो में आत्मविश्वास कायम होगा। श्री सिंह ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि आप की संस्था मानव जाति के उन लोगों की सेवा करते है जिन्हें लोग घृणा की नजर से देखते है परन्तु आप लोगो की सेवाभाव की सराहना होनी चाहिए क्योंकि इलाज के माध्यम से लोगो को ठीक कर समाज के साथ जीने का हक देते है। विकास खण्ड रामनगर व फतेहपुर के विभिन्न गांव से आये पीड़ित परिवार वालों को चावल, दाल, तेल, मसाला, साबुन, नमक आदि सामग्री देने के साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा कोरोना के प्रति कुष्ठ रोगियों को जागरूक किया गया तथा शारीरिक दूरी के महत्व को समझाया गया। दि लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट के अधीक्षक डॉ0 टिमोथी मैकिसम्स ने कहा उस परिवार में राहत सामग्री पहुंचाई जाए जहां वास्तव में लोगों को खाने-पीने की परेशानी हो रही है, ताकि इस परिस्थिति में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे। इससे पूर्व 750 लोगो को टी एल एम हॉस्पिटल द्वारा लाभवन्तित किया जा चुका है। इस मौके पर डॉ. नीता मैकिसम्स, प्रशसनिक अधिकारी दिलीप वर्मन, एडवोकेट एस जे कादरी, नौसाद हसन अंसारी, मुमताज अहमद, महेश सिंह आदि लोग मौजूद थे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!