बुंदेलखंड की दिग्गज नेत्री, नगर पालिका परिषद छतरपुर की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने करेंगी क्षेत्र में जनसंपर्क: जनता की सुनेगी जन समस्याएं
संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स
भोपाल l बुंदेलखंड की दिग्गज नेत्री, नगर पालिका परिषद छतरपुर की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह को भाजपा हाईकमान द्वारा मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में जनसंपर्क करेंगी साथ ही शासन की योजनाओं से जनता को अवगत करायेंगी l नगर पालिका परिषद छतरपुर की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह के पति भाजपा छतरपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह (गुड्डू भैया) को पार्टी संगठन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सामाजिक सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया है l भाजपा छतरपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह (गुड्डू भैया) द्वारा समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर जनसंपर्क कर किसानों, युवाओं और महिलाओं की बैठकों का आयोजन किया जाएगा l नगर पालिका परिषद छतरपुर की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा का साथ दें, उपचुनाव में मतभेद भुलाकर भाजपा को विजय बनाएं l आपके मत और आशीर्वाद से प्रत्याशी जीतेंगे l उपचुनाव में उनके द्वारा क्षेत्र में जनसंपर्क किया जा रहा है l

