बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद।
Related Posts
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 07.10.2020 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संजय उर्फ रामू पुत्र शत्रोहन लाल गौतम निवासी सतरिख रोड फतहाबाद थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को समय करीब 22.10 बजे बड़ेल चौराहे से बड़ेल जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 834/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया।

