महिला संबंधी मामलों को लेकर जनप्रतिनिधियो के साथ सम्पन्न हुई एडीजी पुलिस की बैठक
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स
एटा ! आज शुक्रवार को राजीव क्रष्ण अपर पुलिस महानिदेशक पीटीसी मुरादाबाद/नोडल अधिकारी ने जनपद में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राजपत्रित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय पुलिस लाईन सभागार में महिला संबंधी मामलों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को महिलाओं की शिकायतो को तत्परता से समाधान के निर्देश दिये ! इस दौरान जिलाधिकारी सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अरविन्द कुमार गर्ग सहित विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, विधायक संजीव दिवाकर व नगर पालिका परिषद एटा की चेयरमैन श्रीमती मीरा गांधी, नगर पालिका परिषद मारहरा के अध्यक्ष परवेज जुबैरी, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, जिला उधोग व्यापार मन्डल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता , नगर पंचायत निधौलीकलां के चेयरमैन देवलाल लोधी सहित अन्य नगर पंचायतो के चेयरमैन मौजूद रहे !
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स

