पीड़ित को दबाव के कारण नहीं मिल रहा है न्याय -स्थानीय सभासद से परेशान पीड़ित ने मांगा मुख्यमंत्री से न्याय

सिटी रिपोर्टर-एसएम न्यूज 24 टाइम्स

बाराबंकी। जब पीड़ित को स्थानीय पुलिस प्रशासन से न्याय नहीं मिलता है तो मजबूर होकर मुख्यमंत्री को शिकायत की जाती है। शहर की सिटी चैकी में इस समय न्याय मिलने की समस्या अत्यन्त गंभीर हो चुकी है। ताजा मामला मो0 शादाब के साथ घटित हुआ किन्तु रिपोर्ट दर्ज न होने से पीड़ित काफी आहत है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मो0 शादाब पुत्र मो0 इश्तियाक निवासी 493 ईदगाह, पीरबटावन, बाराबंकी के मोहल्ले मेें रेहान उर्फ छोटे जो काफी झगड़ालू प्रवृत्ति का है और आए दिन मोहल्लेे में बेवजह लोगों लड़ाई-झगड़ा एवं मार-पीट किया करता है तथा अपने को कोतवाली में अच्छी पकड़ होना बताया करता है। मोहल्ले के किराना वाले की दुकान पर सामान खरीद रहा था कि पहले सौदा लेने की बात लेकर पीड़ितके आगे आ गया तो पीड़ितने कहा कि मास्क भी नहीं लगाए हो और बीच मेें आगे आ गये हो इसी बात पर रेहान भड़क गया और पीड़ितको जाबेजा गालियाँ देेते हुए थप्पड़ मारा। पीड़ितने मौके पर लोगो ने बचाया। 40-45 लोग अपने-अपने हाथों मेें धारदार हथियार लेकर गालियाँ देेते हुए पीड़ित के घर पर आ धमके और तोड़-फोड़ करते हुए पीड़ित के माता-पिता को अपमानित किया। लगभग तीन माह पूर्व भी विपक्षी गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर पीड़ित को मारा-पीट चुका है। दबंग सभासद के करीबी होनेे के कारण पुलिस को कुछ नहीं समझते हैं। जिस कारण पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, इसलिए आज पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायत प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की मांग की है।

इस सम्बंध में जब पीड़ित मो0 शादाब से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मोहल्ले के सभासद मो0 तैयब उर्फ बब्बू के दबाव के कारण सिटी चैकी इंचार्ज कोई कार्यवाही नही कर पा रहे। इसलिए हमने मुख्यमंत्री को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा है। अब देखना है कि क्या छोटे-छोटे मामलों में भी पीड़ितों को शिकायत शासन स्तर तक करनी पड़ेगी या स्थानीय पुलिस प्रशासन कोई उचित कार्यवाही करेगा यह आने वाला वक्त ही बतायेगा।

सिटी रिपोर्टर-एसएम न्यूज 24 टाइम्स

Don`t copy text!