बाराबंकी। थाना दरियाबाद पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवेध असलाह व जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ड़ा अरविन्द चतुर्वेदी के आदेश पर दरियाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। थानाध्यक्ष सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया की हमारे खास मुखबिर ने सूचना दी की एक बदमाश बभनाभारी चैराहा के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुमित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँच गये। पुलिस को देखते ही वहा भागने लगा लेकिन पुलिस टीम ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवेध असलाह व जिन्दा कारतूस बरामद किया। पुलिस की पूछताछ पर उसने अपना नाम हीरालाल पुत्र मोतीलाल निवासी डिहा मजरे वीर किठाई थाना दरियाबाद बताया। थानाध्यक्ष ने बताया की अभियुक्त हीरालाल पर दर्जनो आपराधिक मुकदमे चल रहे है और पुलिस को इसकी काफी दिनो से तलाश चल रही थी। फिलहाल पुलिस अभियुक्त हीरालाल को जेल भेज दिया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

