टैक्ट्रर मय ट्राली किया सीज।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी थाना टिकैतनगर पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त 01 अदद टैक्ट्रर मय ट्राली किया सीज।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार जनपद में अवैध खनन करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट श्री पंकज सिंह के पर्यवेक्षण में दिनांक 16.10.2020 को प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर श्री आलोक कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में चेकिंग के दौरान थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा रानीमऊ तिराहा पर आते हुए एक टैक्ट्रर को रोका गया तो टैक्ट्रर चालक, टैक्ट्रर ट्राली मौके पर छोड़कर भागने में सफल रहा। एक अदद टैक्ट्रर स्वराज 744 बिना नम्बर मय बालू लदी हुई ट्राली को सीज किया गया। फरार टैक्ट्रर चालक व अवैध खनन करने वाले व्यक्तियों का पता लगाकर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!