बहराइच 18 अक्टूबर। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर सार्वजनिक स्थानों एवं संस्थाओं में आडियो/वीडियों मूवी डिस्प्ले के माध्यम से पास्को एक्ट एवं योनी हिंसा से बचाव सम्बंधी जागरूकता एंव नवरात्रि के उपलक्ष्य में लगे पंडालों में महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित आडियो का प्रसारण कराया गया।
इसी प्रकार ब्लाक मुख्यालय पर गठित बाल संरक्षण समिति के माध्यम से तथा ग्राम स्तर पर समस्त ग्राम प्रधानों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पास्को कानून के सम्बंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।
Related Posts

