बहराइच 18 अक्टूबर। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत अपर मुख्य सचिव कृषि उ.प्र. शासन एवं कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से एनआईसी में जनपद की उपस्थित प्रगतिशील महिला समूहों की अध्यक्षों तथा अन्य उद्यम अपना रही महिलाओं की कृषि में बढ़ती भागीदारी पर सराहना व्यक्त की गयी। अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बताया गया कि खाद्यान्न उत्पादन में महिलाओं का सराहनीय योगदान रहता है। यदि इन्हें कृषि एवं अन्य विषयों की तकनीकी जानकारी उपलब्ध करा दी जाय तो खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि होगी। साथ ही भण्डारण की समुचित व्यवस्था से खाद्यान्न का नुकसान भी बचेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना द्वारा समस्त उपस्थित महिला कृषकों व उद्यमियों को राई/सरसांे के बीज मिनीकिट का भी वितरण भी किया गया।
सीडीओ ने जनपद की उपस्थित महिलाओं का आहवान किया कि वे छोटे-छोटे समूहों का गठन अपनी देख-रेख में करायें तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनें। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, जिला कृषि रक्षा अधिकारी आर.डी. वर्मा, अपराजिता सामाजिक समिति की अध्यक्ष श्रीमती किरन वैश्य एवं रे आफ होप फाउण्डेशन की अध्यक्ष सुभ्रदा गुप्ता सहित श्रीमती पार्वती देवी, श्रीमती ऊषा देवी, मीना, सीता, प्रीति वर्मा व अन्य महिला कृषक उपस्थित रही।
Related Posts

