भाजपा ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की: धर्मराज यादव सपा विधायक ने किया उद्घाटन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो कि विकास और सामाजिक समानता की बात करती है बीजेपी ने जिन मुद्दों को लेकर सत्ता हासिल की उनमें से एक को भी पूरा नहीं किया सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलकर सत्ता हथिया ली। उक्त कथन देवा ब्लॉक की ग्राम सभा हल्ला पुरवा, माधवपुर, चचेण्डा में अपनी विधायक निधि से बनी सीसी रोड व इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कही। विधायक धर्मराज ने कहा कि जनता को गुमराह कर व झूठ बोलकर बीजेपी ने देश व प्रदेश में सरकार बना लिया। अब जनता को महसूस हो रहा है कि सपा सरकार अच्छी थी। अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश का चतुर्दिक विकास हुआ था कानून व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रही थी प्रदेश में अपराध काम हो गया था लेकिन जब से बीजेपी सरकार बनी है प्रदेश में दिन दहाड़े हत्या,लूट,भ्रष्टाचार,सामूहिक बलात्कार जैसी अपराधिक घटनाओं की बाढ आ गई है जिससे आम जनमानस भयाक्रांत है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। इस अवसर पर मुख्य रूप से नीतू सिंह ब्लॉक प्रमुख देवा,रमेश सिंह, बिंद्रा प्रसाद रावत,कुलदीप रावत,सुन्दर रावत आदि लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

