रुदौली कोतवाली में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा सम्मान पर गोष्ठी का हुआ आयोजन
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रूदौली में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा सम्मान पर रविवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी की मुख्यातिथि आईजी नोडल अधिकारी महिला शसक्तीकरण पद्मजा चौहान रही।जिन्होंने बच्चियों व महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन सहित अपनी समस्याओं को अपने अभिभावक से जरूर साझा करने के लिए कहा। श्री चौहान ने कहा कि महिला समाज में शशक्त भूमिका में है अपने अधिकरो को समझे आस पास की घटनाओं पर नजर रखने के साथ साथ प्रतिकूल परिस्थियों में परिजनों को बताए और पुलिस की सहायता ले। वही एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने पास्को एक्ट की जानकारी दी तथा महिला सशक्तिकरण पर बच्चियों की सुरक्षा करने के साथ रास्ते मे सुरक्षा के लिए उपाय बताए तथा कराटे के माध्यम से बच्चो को प्रशिक्षित किया।दूसरी ओर सीओ श्रुति गुप्ता ने 1090 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी तरह की असुरक्षा लगने पर वह आपराधिक हो या न हो आप 1090 पर शिकायत करें 112 की उपयोगिता बताए।उन्होंने बताया कि 50 पीआरवी व 20 क्यूआरटी वैन जिले में उपस्थित है।181 के बारे में भी बताया कि स्पेशल महिलाओं के लिए है।इन सभी सुविधाओं में महिला कांस्टेबल उपस्थित होती है जो आपकी मदद करेंगी।आपको अपनी हिचक को दूर कर पुलिस के पास आना है।कोतवाली रूदौली के उपनिरीक्षक रणजीत यादव ने भी अपनी रचनाओ से बच्चियों को प्रेरित किया।कार्यक्रम में एलएसडीपी पब्लिक स्कूल की छात्रा नंदिता मिश्रा,विदुषी अग्रवाल ने महिला शसक्तीकरण पर ओजस्वी भाषण दिया।जिस पर उपस्थित अधिकारियों सहित उपस्थित लोगो ने कर तल ध्वनि से स्वागत किया।आदर्श इंटर कालेज की छात्रा तनु सिंह ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपना विचार व्यक्त किया। हंस इंटर कॉलेज की संध्या यादव ने कहा कि महिला के बिना नया जीवन नही है।महिलाये अबला नही सबला है।कार्यक्रम में समाज सेविका सबीना खातून ने भी महिलाओ को महिलाओं की नसीहत दी।कार्यक्रम के अंत मे आईजी महोदया ने महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया।कार्यक्रम में एसडीएम रुदौली विपिन सिंह,सीओ पलाश बंसल,रुदौली सीओ डॉ0 धर्मेन्द्र यादव,सीओ श्रुति गुप्ता,तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,कोतवाल कृष्ण कांत यादव मौजूद रहे।

